सुपेबेड़ा के डॉक्टरों का दल अध्ययन के लिए जाएगा आन्ध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुधवार को यहां उनके निवास में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह और नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञों डॉ. विजय खेर और डॉ. विवेकानंद झा ने मुलाकात की।

भूपेश ने इन विशेषज्ञों के साथ सुपेबेड़ा के किडनी रोग प्रभावित लोगों के इलाज और बचाव के उपायों के संबंध में विचार-विमर्श किया। ये दोनों विशेषज्ञ आज सुपेबेड़ा गए थे। जहां उन्होंने किडनी पीड़ितों की जांच की और इलाज किया।

बघेल ने विचार-विमर्श के दौरान सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की जेनेटिक जांच कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आन्ध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में भी सुपेबेड़ा जैसे हालात हैं।

मुख्यमंत्री ने सुपेबेड़ा में किडनी प्रभावितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल को अध्ययन के लिए श्रीकाकुलम भेजने के निर्देश दिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  राज्यपाल उइके और मुख्यमंत्री बघेल ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।