रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “परीक्षा पर चर्चा 2020’ कार्यक्रम 20 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है।छत्तीसगढ़ से 20 बच्चों का चयन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है।

सरगुजा जिले से शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर के छात्र आशुतोष भारती और होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल अंबिकापुर में अध्ययनरत कक्षा नौवीं की छात्रा अदिति सिंह भी इसमें शामिल होगी।

इसके अलवा बलरामपुर जिले से एकमात्र छात्रा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवर माल रामानुजगंज की सुहानी प्रजापति कक्षा 9वीं का चयन किया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ साल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा से पूर्व देशभर के छात्रों से परीक्षा पे चर्चा करते हैं। और सफलता के टिप्स देते हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होता है। स्कूलों में टेलीविजन व रेडियो के जरिये सुनाया जाता है। इस बार सरगुजा, बलरामपुर जिले के तीन बच्चों को टेलीविजन पर सीधे देखा जा सकेगा।

See also  कोरोना वायरस: किन देशों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान ? अब तक कितनों की हुई मौत

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।