बरमकेला। सारंगढ़ के कोशिर थाना क्षेत्र के ग्राम दाहिदा का एक युवक फिल्म शोले के अभिनेता धर्मेंद्र की तरह ही युवती से अपने प्रेम का इजहार करने के लिए गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

इसके बाद युवक वहां से कूदकर जान देने की बात करने लगा। युवक की इस हरकत को देखकर गांववाले इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बड़ी समझाइश के बाद युवक को टॉवर से नीचे उतारने में कामयाब हुई।

जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ ब्लॉक के दहिदा गांव का रहने वाला युवक गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। गांव में रहने वाली युवती के प्रति प्रेम का इजहार करते हुए युवक चिल्लाने लगा कि अगर तुम मुझे नहीं मिली तो मैं इस टॉवर से कूदकर अपनी जान दे दूंगा।

युवक के मोबाइल टॉवर से कूदकर जान देने की बात सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने युवती से मिलाने का आश्वासन देकर युवक को किसी तरह नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई।

See also  तेलंगाना में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के 1300 मजदूर, वीडियो जारी कर सीएम बघेल से घर वापसी की व्यवस्था करने लगाई गुहार, कई मजदूर पैदल ही चल पड़े हैं

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।