कोंडागांव । बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगा कर नक्सलियों ने उसे अगुआ किया और फिर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद ग्रामीण का शव गांव की मुख्य सड़क पर फेंक दिया और लोगों में दहशत फैलाने के लिए हाथ से लिखे पर्चे भी फेंके हैं। इन पर्चों में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की वजह उस पर पुलिस मुखबिर होने का शक बताया है।

बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के मर्दापाल क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा ग्रामीण की हत्या की है। शव के आसपास भाकपा माओवादी पूर्व डिवीजनल कमेटी बस्तर द्वारा जारी पर्चे फेंके गए हैं। मर्दापाल पुलिस ने इन्हें बरामद किया।

कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय कोंडागांव से 15 किलोमीटर दूर मर्दापाल सड़क में ढोलमांदरी व मटवाल के बीच ग्रामीण प्रकाश कोराम का शव पुलिस ने बरामद किया है।

See also  ब्रेकिंग: 23 आईएफएस का तबादला, वन मुख्यालय में बड़ी सर्जरी, देखें सूची

साथ ही आसपास नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे जिसमें उल्लेख है कि पुलिस मुखबिरी करने के आरोप में नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर ग्रामीण प्रकाश कोराम को मौत की सजा दी गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।