रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र डूंडा इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। नौकरी दिलाने के नाम पर दो बदमाशों ने युवती को अपने पास बुलाया था। इसके बाद युवती के साथ साथ बारी-बारी से रेप किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आऱोपियों का नाम ललित यादव और संजय साहू है। इन्हीं दोनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती ब्यूटीशियन का काम करती है और अभी बेरोजगार थी। वह नौकरी की तलाश कर रही थी।

उसी का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उसे नौकरा दिलाने के लिए बुलाया था। यही वजह है कि युवती के बेरोजगार होने का फायदा उठाकर युवकों ने इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बुध और यम के बीच बन रहा 90 डिग्री का केंद्रीय योग, तीन राशि पर खास प्रभाव

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।