पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री को घेरा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को घेरा है। श्री जोगी ने गृह मंत्री श्री साहू पर तंज कसते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

अजीत जोगी-ताम्रध्वज साहू के लिए इमेज परिणाम

पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता नहीं कि इस समय प्रदेश में कोई गृह मंत्री भी है। उन्होंने प्रदेश के एक नामी उद्योगपति के रिश्तेदार के अपहरण मामले में कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू माना जाता है, लेकिन बिहार के अपराधी यहां खुलेआम अपहरण कर रहे हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ अभी तक इस मामले में कोई समीक्षा बैठक भी नहीं की, इसलिए पुलिस अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। बता दें कि 10 दिन पहले सिलतरा सिलतरा इलाके से स्क्रैप का उद्योग चलाने वाले प्रवीण सोमानी लापता हो गए हैं।

See also  Fly Ash Dam फूटने के मामले में CSPGCL पर लगाया गया 27 . 60 लाख का बड़ा जुर्माना, पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने जारी किया नोटिस 

उसकी कार लावारिस हालात में मिली थी। पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में गृह मंत्री श्री साहू ने कहा था कि प्रदेश के हर एक व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दी जा सकती है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री जोगी ने गृह मंत्री श्री साहू को घेरा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।