दुबई। कहते है किस्मत कब मेहरबान हो जाए ये कोई नहीं जानता, कुछ ऐसा ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय दुकानदार के साथ हुआ। उनके हाथ की लॉटरी लग गई। इनाम के तौर पर उन्हें एक लग्जरी कार और 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपए) भी मिले।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीजीत नाम का यह शख्स पिछले 10 सालों से हर साल लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। इस बार उन्हें इन्फिनिटी QX50 कार के साथ 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपए) नगद मिले।

यह लॉटरी दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के 25वें एडिशन के तहत निकाली गई थी। श्रीजीत ने लॉटरी जीतने के बाद कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैं यूं ही 10 सालों से हर साल इस उम्मीद में एक लॉटरी टिकट खरीद रहा था कि कभी न कभी किस्मत साथ दे देगी।

इस इनाम का मेरे जीवन में बड़ा महत्व है और अब मुझे लगता है कि मेरा सपना पूरा हो जाएगा।’ उन्होंने बताया, मेरे दो लड़के हैं और तीसरा बच्चा भी होने वाला है। इस पैसे मैं अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकूंगा।

See also  Operation Venezuela: न मिसाइल, न रॉकेट, ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व में इस छोटे से अमेरिकी हथियार ने कर दिया खेल, जानें कितना खतरनाक है आरक्यू-170 सेंटिनल ड्रोन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।