प्रदर्शन में डॉक्टर , इंजीनियर, वकील,चार्टड एकाउंटेंट समेत तमाम प्रोफेशनल्स शामिल हुए

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को सीएए और एनआरसी के समर्थन में बुद्धिजीवियों ने हल्ला बोला। डॉक्टर , इंजीनियर , वकील ,चार्टड एकाउंटेंट समेत तमाम प्रोफेशनल्स राजधानी की सड़क पर उतरकर समर्थन में प्रदर्शन किया और बूढ़ातालाब में धरना दिया।

 

सीएए के समर्थन में बुद्धिजीवियों का हल्ला बोल, राजधानी की सड़क पर उतरे विभिन्न वर्ग के प्रोफेशनल्स, दिया धरना

सीएए के समर्थन में बुद्धिजीवियों का हल्ला बोल, राजधानी की सड़क पर उतरे विभिन्न वर्ग के प्रोफेशनल्स

खासबात यह है कि इस रैली में शामिल होने वाले सभी बुद्धिजीवी सफ़ेद शर्ट अथवा टी-शर्ट में थे। यह पहला मौका है जब रायपुर में सीएए और एनआरसी के समर्थन में ड्रेस कोड के तहत प्रदर्शन आयोजित किया गया।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में राजधानी के बुद्धिजीवी वर्ग ने एकजुटता के साथ प्रदर्शन किया। समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों ने एक स्वर में केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया और सीए कानून को देश के हित में बताया।

See also  Horrific Road Accident : हादसे में तब्दील धार्मिक यात्रा ! अयोध्या के लिए निकले श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई...

इस रैली का आयोजन राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब के पास स्थित धरना स्थल में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शहर और प्रदेश के बुद्धिजीवी शामिल हुए। धरने में शामिल बुद्धिजीवियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ पार्टियां लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि वास्तविकता है कि सीएए और एनआरसी से किसी की भी नागरिकता नहीं छिनेगी, बल्कि यह कानून लोगों को नागरिकता देने में कारगर साबित होगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सीएए व एनआरसी के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस धरने को राजधानी के सभी प्रोफेशनल्स ने भरपूर समर्थन दिया।

इस धरने की खास बात रही कि इसमें वक्ताओं ने सिर्फ सीएए और एनआरसी की वास्तविकताओं के बारे में जानकारी दी। किसी भी वक्ताओं ने किसी पार्टी या धर्म विशेष के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की। धरना प्रदर्शन पूरी तरह सीएए व एनआरसी के समर्थन में व अनुशासित तरीके से हुआ।

See also  बीजापुर पुलिस मुख्यालय में शहीदों को दी गई आखिरी विदाई

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।