पुलिस ओएसडी सूरज सिंह के साथ किया कार्यालय का निरीक्षण दोनों अधिकारी बन सकते हैं नए जिले के पहले कलेक्टर व एसपी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में एक और नया जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10 फरवरी से अस्तित्व में आ जाएगा। इस नए जिले के लिए प्रशासनिक ओएसडी बनाई गई आईएएस शिखा राजपूत तिवारी ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया।

उनके पदभार संभालते ही प्रशासनिक ओएसडी आईएएस शिखा राजपूत तिवारी और पुलिस ओएसडी आईपीएस सूरज सिंह ने जिले के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इस नए जिले की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2019 के स्वतंत्रता दिवस पर की थी। इसी के साथ राज्य शासन ने आदेश जारी कर नए जिले के लिए बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ओएसडी (प्रशासन) और दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी सूरज सिंह को ओएसडी (पुलिस) नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि फरवरी में जिला अस्तित्व में आने के बाद ये दोनों अधिकारी पहले कलेक्टर और एसपी हो सकते हैं।

See also  Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए 25 नवंबर क्यों? विवाह पंचमी, अभिजीत मुहूर्त और दुर्लभ संयोग...

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।