बैकुंठपुर। अंबिकापुर.बैकुंठपुर मार्ग पर ज़िला मुख्यालय से क़रीब पाँच किलोमीटर दूर ग्राम भाड़ी में अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ़्तार पेड़ से जा टकराई, जिससे मौक़े पर ही कार में सवार तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

मृतकों में दो समीपस्थ ग्राम सरईगहना के जबकि एक मृतक परचा बस्ती का है। गंभीर रुप से घायल की पहचान भी परचा बस्ती के निवासी के रुप में हुई है। पुलिस परचा और सरईगहना से परिजनों को बुलाने और पहचान की क़वायद करने में जुटी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG BIG NEWS : तेंदुए के शिकार का हुआ खुलासा, पंजा और नाखून सहित पांच तस्कर गिरफ्तार