रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो चुके हैं। एक साल के कार्यकाल का परफॉर्मेंस रिपोर्ट आला कमान को सौंपने मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली जाने की तैयारी में है। सरकार का पूरा मंत्रिमंडल 24 जनवरी की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

ऐसी कयास लगाई जा रही है कि दिल्ली में सीएम बघेल एक साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के साथ 10 जनपथ में आला कमान के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, विधानसभा अध्यक्ष मनोज मंडावी के साथ सभी सांसद मौजूद होंगे।

बता दें कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही कुछ घंटे के भीतर ही तीन बड़े फैसले लिए थे। इसमें से दो धान खरीदी और कर्ज माफी सीधे किसानों से जुड़े थे, यानी सीधे सरकार का फोकस गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ज्यादा रहा है।

जन घोषणा पत्र के कई वादे पूरे कर दिए, लेकिन किसानों की ऋण माफी, 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य, शराबबंदी जैसे कुछ वादे अभी भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

See also  JEE Main Session 2 Result: खत्म होने वाला है परीक्षार्थियों का इंतजार, किसी भी वक्त जारी हो सकता है स्कोरकार्ड; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।