रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों के साथ धोखा किया है।

उनकी सरकार बने पूरे 1 साल हो गए पर इस 1 साल में प्रदेश का विकास पूरी तरह से थम गया है। यहां तक कि उनके चुनावी वादे पूरी तरह से खोखले साबित हो गए हैं। न किसानों को 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है और ना ही बेरोजगार युवाओं को 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता।

अग्रवाल ने यह बात पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में आरंग विधानसभा के ग्राम फरफौद, अकोलीकला,परसकोल,देवरी तथा गुखेरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो भी विकास दिख रहा है।वह भाजपा सरकार की देन है। अपने 15 साल के राज में भारतीय जनता पार्टी ने हर गांव के विकास की राह बनाई थी।

See also  अगर आप भी SBI YONO ऐप यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही है… सावधान नहीं तो आपका भी खाता हो सकता है खाली

अच्छी सड़कें, पंचायत भवन, समुदायिक भवन, पेयजल की सुविधा,सिंचाई के लिए नहर-नाली,अच्छी चिकित्सा सुविधा, गरीबों को 1 रुपये किलों में चावल प्रदान करने का कार्य किया था।

परंतु आज कांग्रेस के राज में कही एक ईट भी रखी जाती दिखाई नही देती। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त पंचायतों के विकास के रुपये भी सरकार ने वापस मंगा लिए है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार काम के नाम से कर्ज पर कर्ज ले रही है। .

परंतु राज्य की समस्या दूर होने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है। किसान पिछले 15 सालों में इतना परेशान और निराश कभी नहीं हुआ जितना इस कांग्रेस सरकार में वह हो रहा है।

भाजपा सरकार में तो किसानों का धान बिकते ही पैसे उनके खाते में चले जाते थे परंतु आज ऐसा नहीं है। सरकार टोकन पे टोकन देकर किसानों को परेशान कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 1815 और 1835 रुपये ही किसानों को मिल रहे है।किसान खुद को कांग्रेस द्वारा ठगा महसूस कर रहा है।

See also  Crime Against Children : NCRB की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े, बच्चों पर अपराध के मामले में यह प्रदेश सबसे आगे...

उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने का सही मौका है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को सरपंच,जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बना कर अपने गांव और क्षेत्र के विकास की सही दिशा तय करिए।

इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष गुलाब टिकरिया, पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, संजय ढीढी, जिला पंचायत की प्रत्याशी महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता साहू, रमा साहू, जनपद चुनाव के प्रत्याशी गोविंद साहू,मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक तंबोली,किरण ढीढी आदि उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।