रायपुर/कवर्धा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर की चुनावी के सभा के दौरान एक सांड घुस गया। जिसके बाद चुनावी सभा में अफरा तफरी मच गई। सांड ने इस दौरान लोगों दौड़ाया जिसके खौफ में भगदड़ मच गई।

इस दौरान 12 लोगों को चोटें आई है। एक दर्जन घायल लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

बता दें कि कबीरधाम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को वन परिवहन मंत्री मो अकबर जिले के दौरे पर थे, जहां शाम लगभग 6 बजे ग्राम छाटा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे थे।

इसी दौरान सांड बिदक कर सभा में घुस गया,सांड की चपेट में आने से 12 से अधिक लोग घायल हो गये, इनमें तीन बच्चे भी शामिल है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

See also  दुनिया का सबसे मजबूत मिसाइल सिस्टम ! भारत का ब्रह्मोस भी इसके सामने कुछ नहीं…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।