नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। एमसी मैरीकॉम सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया है।

छन्नूलाल मिश्रा और अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण दिया जाएगा। कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, सुरशे वाडकर, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत 118 लोगों पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Raipur City News: राजधानी के मरीन ड्राइव में आधी रात हत्या, इलाज न मिलने से युवक की मौत