कहा-चीन से लौटी महिला में वायरस के लक्षण नहीं

अंबिकापुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में भी ऐहतियात बरता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

श्री सिंहदेव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति चीन जा रहे हैं उन्हें सतर्क रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इस वायरस का कोई प्रभाव नहीं है। श्री सिंहदेव ने बताया कि रायपुर की एक महिला चाइना से लौटी हैं उन पर वायरस का कोई प्रभाव नहीं है।

जांच में पॉजीटिव नहीं पाया गया है। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस भी बर्ड फ्लू जैसा ही एक वायरस है, जो कि जंगली जानवरों से इंसानों में आया है।

भारत में इस वायरस का पता लगाने के लिए महज एक ही लैब है जो कि महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। देश भर में कहीं से भी किसी की पहचान संदिग्ध के तौर पर होती है, उसकी जांच उसी लैब में की जाती है।

See also  ब्रेकिंग: कोरोना से 'बचाने वाले' सैनिटाइजर से हो रहा कैंसर! बेंजीन युक्त हैंड सैनिटाइजर बेहद खतरनाक

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।