जहानाबादः भड़काऊ भाषण देने के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने शरजील को जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। शरजील के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज है।

पुलिस के द्वारा शरजील से पूछताछ की जा रही है। 25 जनवरी को शरजील का लोकेशन पटना में पाया गया। 26 जनवरी को शरजील इमाम के बिहार स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई थी।

27 जनवरी को इमाम की तलाश के लिए दिल्ली, मुंबई, पटना में छापेमारी की गई थी। वहीं मंगलवार को जहानाबाद पुलिस ने शरजील के भाई को हिरासत में लिया था।

 

 

बता दें कि शरजील इमाम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मंच में से असम को भारत से अलग करने की बात कह रहे थे। शरजील इमाम पर भड़काऊ भाषण देने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। शरजील इमाम का यह वीडियो भी वायरल हुआ हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में आयकर छापों से 150 करोड़ के बेनामी लेन-देन के सबूत मिले

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।