TRP DESK:- अंबिकापुर से लगे ग्राम लखनपुर में दो नाबालिग युवक-युवतियों की घर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. दरअसल, मामला लखनपुर के वार्ड क्रमांक 15 का है.

जहां एक युवती अपने परिवार के साथ निवास करती थी. युवती के पिता कुछ घंटों के लिए बाहर गया था, जब वापस आया तो देखा कि उसकी लड़की और एक अनजान युवक की लाश घर में पड़ी थी. इस पर उसने पुलिस को तत्काल सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपना जांच प्रारंभ किया.

पुलिस मौत के कारण को नहीं समझ पाई, क्योंकि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और ना ही किसी तरह से ऐसा लगता है कि उन्होंने फांसी लगाई हो और ना ही कोई संदिग्ध मादक पदार्थ या जहर का कोई सुराग मिला. ऐसे में पुलिस ने सुसाइड नोट ढूंढना प्रारंभ किया पर सुसाइड नोट भी नहीं मिली.

आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है. युवक भी लखनपुर का ही निवासी है. वहीं पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

See also  रिटायर्ड IAS बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त

टीआई मनोज प्रजापति का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है. बहरहाल मौत का कारण कुछ भी हो, लेकिन दो नाबालिगों की मौत से पूरे लखनपुर क्षेत्र में मातम पसर गया है.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।