बिलासपुर। छजकां सुप्रीमो अजित जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी जो कि छजका अध्यक्ष हैं, दोनों के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में दर्ज आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा के मामले में हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब की है। प्रकरण में अभियुक्त बनाए गए अजित जोगी अमित जोगी ने अग्रिम ज़मानत याचिका आवेदन दायर किया है।

कर्मचारी की आत्महत्या मामले में अजित जोगी व अमित जोगी की अग्रिम ज़मानत पर हाईकोर्ट ने तलब की केस डायरी, सुनवाई 11 फरवरी को

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजित और अमित जोगी के बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में एक निजी कर्मचारी संतोष कौशिक ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद कर्मचारी के परिजनों ने इस पर हंगामा करते हुए जोगी पिता-पुत्र पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था।

बिलासपुर पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में मरवाही से विधायक अजित जोगी और उनके पुत्र पूर्व विधायक तथा छजकां अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ़ धारा 306 का प्रकरण दर्ज किया है।

जस्टिस आरपी शर्मा की कोर्ट में इस प्रकरण में अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की गई है, जिस पर हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब की है। प्रकरण में अगली सुनवाई 11 फऱवरी को होनी है।

See also  Republic Day 2026: बेटियां आगे बढ़ रहीं, देश को दिशा दे रहे युवा… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात, देखें लाइव

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।