Republic Day 2026: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता व वैश्विक बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

Republic Day 2026: राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति कृषि, खेल, विज्ञान, उद्यमिता और सशस्त्र बलों सहित हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।

Republic Day 2026: उन्होंने वंदे मातरम और ‘जय हिंद’ की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से एक समृद्ध, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

See also  मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी