नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि कहा कि उनके विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने कई मंत्री व नेता शामिल हुए ।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CDS बिपिन रावत, सोनिया गांधी समेत अन्य कई नेता गुरुवार को राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।” गौरतलब है कि महात्मा गांधी की आज ही के दिन 1948 में हत्या कर दी गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश…

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।