टीआरपी डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 199477 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े।

The World Games ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ”भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘world games athlete of the year 2019‘ हैं। हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी।

यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाडिय़ों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाडिय़ों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

See also  विधानसभा में गूंजा बारदाने की कमी का मुद्दा, मंत्री के जवाब पर भड़के बृजमोहन, कहा- किसान सड़क पर आ गए, सरकार कहती है कोई शिकायत नहीं आई

हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे : रानी

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा कि यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है।

यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

See also  Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में बड़ी गलती, लाहौर में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान; वीडियो हुआ वायरल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।