नई दिल्ली:चीन के वुहान प्रांत में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को विशेष विमान दिल्ली से रवाना हुआ। इसे देखते हुए, चीन से आने वाले भारतीय छात्रों को भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड में रखा जाएगा।

इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है।

भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी। सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाएगा तो उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सेना ने कहा कि भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) और हवाई अड्डा स्वास्थ्य प्राधिकरण (APHO) की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी। वहीं, सेना के साथ-साथ भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस ने भी दिल्ली में 600 बेड का विशेष वार्ड बनाया है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम संदिग्धों की जांच करेगी।

See also  विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार चला रही वंदे भारत मिशन, घरेलू उड़ानें भी होंगी शुरू

बता दें कि चीन में कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वुहान हवाईअड्डे के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक पराचिकित्सक कर्मी विमान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक परा-चिकित्सक विमान में सवार हैं।

विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान करीब 12 बजकर 50 मिनट पर रनवे पर आया और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरा। विमान के उड़ान भरने में देरी हुई क्योंकि कुछ चीजों की मंजूरी लंबित थी। उन्होंने कहा कि संभावना है कि यह विमान शुक्रवार को देर रात एक बजे से दो बजे के बीच लौट आएगा।

एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से चीन के वुहान से आज कम से कम 400 भारतीयों को लाया जाएगा। भारत पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आगे की व्यवस्था की जाएगी।

See also  लोकवाणी में इस बार ‘आदिवासी विकास: हमारी आस‘ पर होगी बात : 25 से 27 नवंबर तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।