रायपुर। शराब बिक्री और सट्टा खिलाने वाले चार सटोरियों को कोतावाली पुलिस ने एक नग पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी नरेश तांडी के कब्जे से 1 नग पिस्टल व एक नग जिंदा राउंड बरामद किया गया।

दूसरा आरोपी रवि साहू थाना कोतवाली क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक एयर पिस्टल भी जब्त किया गया है। दो अन्य आरोपियों में वीरू निर्मलकर और शत्रुधन सोनी शामिल हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  Monsoon Alert: यूपी-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव; 48 मौतें, इन 15 राज्यों में हुई Pre Monsoon की एंट्री