पहले चरण में 112 आकांक्षी जिलों से इसकी शुरुआत होगी 69 हजार करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए प्रस्तावित 2025 तक टीबी की बीमारी को भारत से खत्म करने का लक्ष्य

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए हेल्थ सेक्टर के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। सीतारमण ने कहा कि 69 हजार करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए प्रस्तावित है। इसमें पीएम जन आरोग्य योजना का 6 हजार 400 करोड़ रुपया भी शामिल है।

बजट 2020 : हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री के बड़े ऐलान, हर जिले में आयुष्मान भारत का अस्पताल के लिए इमेज परिणाम

पीएम जनआरोग्य योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा अस्पताल पैनल में हैं। हम इसे बढ़ाएंगे। मिशन इंद्रधनुष का दायरा बढ़ाकर इनमें 12 बीमारियां ला दी गई हैं। इसमें पांच नए वैक्सीन जोड़ दिए गए हैं।

पीएम जन आरोग्य योजना से 20 हजार से ज्यादा अस्पताल जुड़े हैं। ये आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का इलाज करते हैं। हमें टियर 2 और टियर 3 शहरों में और पीपीपी मोड से अस्पतालों बनाए जाएंगे।

See also  लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव मृतक के शव का हुआ फेरबदल, मचा हड़कंप

पहले चरण में 112 आकांक्षी जिलों से इसकी शुरुआत होगी। इनमें भी जिन जिलों में एक भी अस्पताल पैनल में नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

मेडिकल उपकरणों पर जो टैक्स लगता है उससे मिलने वाले पैसे का उपयोग इन्हीं अस्पतालों को बनाने में किया जाएगा।

जन औषधि केंद्र को 2024 तक हर जिले में लाया जाएगा। इनमें 2 हजार दवाइयां और 3 हजार सर्जिकल्स उपलब्ध होंगे। फिट इंडिया मूवमेंट भी चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन भी चल रहा है।

टीबी हारेगा, देश जीतेगा – ये अभियान लांच किया गया है। 2025 तक टीबी की बीमारी को भारत से खत्म किया जाएगा।

ओडीएफ प्लस ताकि साफ-सफाई को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाए। सॉलिड वेस्ट कलेक्शन पर फोकस रहेगा। इस वर्ष 2020-21 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए 12,300 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।

हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन पर काम चल रहा है जिसे 3.6 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ये स्कीम इसी साल तक लागू करने का लक्ष्य है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Rule Change: 1 दिसंबर से 5 बड़े वित्तीय बदलाव: LPG से पेंशन तक, आपकी जेब पर होगा असर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।