एयरपोर्ट में निदेशक के साथ खेला शह-मात का खेल :

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को रायपुर में थे। एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

एमएस धोनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के साथ विमानपत्तन निदेशक राकेश सहाय से मुलाकात कर शह और मात का खेल खेला। इस दौरान उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और एयरपोर्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की। उद्घाटन के बाद वे एयरपोर्ट से ही मुंबई के लिए रवाना हुए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  दसवीं-बारहवीं के छात्रों को मिला एक और मौका, परीक्षा के पांच दिन पहले तक कर सकते हैं आवेदन, लेकिन देने होंगे 1000 रु. अतिरिक्त