लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में कई गोलियां मारीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
सुबह-सुबह हुए इस हत्याकांड के बाद मौके पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और आला अधिकारी पहुंचे। इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के रहने वाले रणजीत जब सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
रणजीत का भाई भी घायल
गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लॉक में रहते थे। इससे पहले रणजीत समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अपने भाई आशीष श्रीवास्तव के साथ वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। परिवर्तन चौक के पास स्थित ग्लोब पार्क से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हमले में रणजीत के सिर में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल आशीष का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

