टीआरपी डेस्क। कुदरत के आगे हर कोई नतमस्तक है। कहीं वह वरदान साबित होती है तो कहीं जिन्दगी भर का दर्द दे जाती है। ऐसी ही कहानी है ओडिशा की 63 वर्षीय महिला कुमारी नायक की।

उनके पैरों में 19 अंगूठे और हाथों में 12 अंगुलियां हैं।अब उस महिला को अपने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दी है। कुमारी नायक की जिंदगी 63 साल बाद बदलने जा रही है। Guinness Book में नाम आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन तक पहुंच रहे हैं और मदद करने की बात कह रहे हैं।

यहां तक कि ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने भी पहली बार उनकी सूध ली है। कहा जा रहा है कि सरकार ने उन्हें नया मकान देने की तैयारी में है और उन्हें पेंशन भी जा सकती है।

सालों से अपने घर की चारदीवारी में रही कैद

कुमारी नायक को अपनी इस शारीरिक स्थिति के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें चुड़ैल माना और उन्हें गांव से बेदखल कर दिया। कोई उनके पास नहीं आता था। यहां तक कि वे किसी के पास जाती तो लोग भूत का साया बताकर पिटाई कर देते थे।

See also  बालिका छात्रावास से 5 छात्राएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कुमारी नायक का कहना है कि इस स्थिति के कारण वे सालों से अपने घर की चारदीवारी में कैद हैं। उनके मुताबिक, 63 साल हो गए हैं, आज भी इसी स्थिति में हूं। लोग मानते हैं कि आज भी मुझ पर भूत का साया है। कोई मुझसे बात नहीं करता। गरीब परिवार से होने के कारण कभी इस बीमारी का इलाज करवाने के बारे में सोच नहीं पाए।

क्या कहते हैं डॉक्टर

इस स्थिति के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि एक या ज्यादा अंगुली होना आम बात है। हर पांच हजारवें शख्स में ऐसा है, लेकिन 19 अंगूठे और 12 अंगुलियां वाले लोग नहीं हैं। पोलीडेक्टिलिज्म में जन्म से यह स्थिति होती है। मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को पोलीडेक्टिलिज्म कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति सामान्य से अधिक अंगूठों और अंगुलियों के साथ पैदा होता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  APJ अब्दुल कलाम सैटेलाइट व्हीकल मिशन-2023 लॉन्च, रॉकेट में स्कूली बच्चों के बनाए 150 Satellite भी शामिल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।