नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है। मेरी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक बड़ी योजना तैयार की है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एक ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसका नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रखा गया है। यह ट्रस्ट अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होगा।ट्रस्ट में बारह सदस्य होंगे इनमें चारों मठों के शंकराचार्य शामिल होंगे।

मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ दिए जाने का प्रस्ताव दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही लोक सभा में जय जय श्रीराम के नारे लगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  BAMS और BHMS में प्रवेश मेरिट आधार पर, नोटिफिकेशन जारी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।