टीआरपी डेस्क। बीते एक साल में अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू में 55.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी की गई सूची में अक्षय कुमार का नाम दूसरे स्थान पर है।

उनकी ब्रांड वैल्यू 104 मिलियन डॉलर यानी करीब 744 करोड़ रुपए है, जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा है। हालांकि, पूरी सूची में टॉप पर क्रिकेटर विराट कोहली है, जिनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर यानी करीब 1691 करोड़ रुपए है।

दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर खिसकीं

पिछले साल दूसरे स्थान पर रहीं दीपिका पादुकोण इस बार एक स्थान नीचे खिसक गई हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह एक पायदान ऊपर चढ़ चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दोनों की ब्रांड वैल्यू (अलग-अलग) 93.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 665 करोड़ रुपए है। दीपिका ने सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे जेएनयू स्टूडेंट्स के साथ खड़े होकर विवाद को बुलावा दिया था, जिसके बाद उनकी मार्केट वैल्यू कम होने की खबरें आई थीं।

See also  89 वर्ष के हुए गुलजार, जन्मदिवस पर जानिए उनके कुछ रोचक किस्से…

अमिताभ- आमिर की ब्रांड वैल्यू भी कम हुई

टॉप 20 की लिस्ट में 16 बॉलीवुड सलेब्स और 4 क्रिकेटर्स शामिल है। शाहरुख खान और सलमान खान जहां पिछले साल की तरह क्रमशः 5वें और 6ठे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमिताभ एक स्थान नीचे खिसककर 8वीं पॉजिशन पर पहुंच गए हैं तो आमिर खान 11वें से सीधे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।

भारत के टॉप-20 ब्रांड वैल्यू वाले स्टार

रैंक सेलेब्रिटी 2019 में वैल्यू (करोड़ रु. में)
1 विराट कोहली              1691
2 अक्षय कुमार              744
3 दीपिका पादुकोण       665
4 रणवीर सिंह               665
5 शाहरुख खान            470
6 सलमान खान           397
7 आलिया भट्ट             326
8 अमिताभ बच्चन     300
9 महेंद्र सिंह धोनी      293
10 आयुष्मान खुराना 287
11 ऋतिक रोशन        277
12 वरुण धवन           251
13 प्रियंका चोपड़ा      230
14 रनबीर कपूर         193
15 सचिन तेंदुलकर    179
16 आमिर खान         178
17 टाइगर श्राफ          172
18 अनुष्का शर्मा        170
19 करीना कपूर         169
20 रोहित शर्मा        164

See also  उमेश पटेल-खरसिया विधानसभा चुनाव 2023

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।