लड़के के लिए रिश्ता देखकर लौट रहा था परिवार

मरौदा भिलाई /डौंडी। लड़के लिए रिश्ता देखकर लौट रहा एक परिवार की खुशी ड्राइवर की एक हल्की झपकी से मातम में बदल गई। गाड़ी के ड्राइवर को झपकी आनेमात्र गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गुरुवार रात को हुए इस हादसे में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक मरौदा भिलाई के चुरेन्द्र परिवार के 8 सदस्य लड़के के लिए लड़की देखने बस्तर के भानुप्रतापपुर गए थे। वापसी के दौरान लिम्हाटोला पहुंचने से पहले मुख्य सड़क मार्ग पर गाड़ी क्रमांक सीजी 07 एटी 2572 के ड्राइवर 19 वर्षीय उमेश कुमार टंडन को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सुमित कुमार चरेंद्र पिता मुक्तिलाल (20 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं परिवार के 52 वर्षीय गणेशराम, 48 वर्षीय शकुंतला, 24 वर्षीय अंजू, 25 वर्षीय अनिल कुमार, 42 वर्षीय सरोज बाई, 25 वर्षीय नागेश्वरी, 26 वर्षीय गोलू गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

See also  14 को विशेष ट्रेन से दिल्‍ली जाएंगे छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेसी, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में होंगे शामिल

हादसे में भिलाई मरोदा निवासी ड्राइवर उमेश कुमार को कोई चोट नहीं आई। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलने पर 108 वाहन से घायलों को डौंडी सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार बाद 7 घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल रेफर किया गया, जहां स्थिति को देखते हुए शकुंतला व अंजू को मेकाहारा, रायपुर रेफर किया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।