नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव गिरते जा रहे हैं। शुक्रवार की गिरावट के बाद जहां पेट्रोल 3 महीने के सबसे लो पर आ गया था, वहीं आज दाम उस लेवल के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जो करीब साढ़े 4 महीने पहले देखा गया था।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम :

दिल्ली पेट्रोल (रुपए में)72.45 डीजल (रुपए में)65.43 मुंबई पेट्रोल (रुपए में)78.11 डीजल (रुपए में)68.57 कोलकाता पेट्रोल (रुपए में)75.13 डीजल (रुपए में)67.79 चेन्नई पेट्रोल (रुपए में)75.27 डीजल (रुपए में)69.10 इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में इससे पहले 18 सितंबर को पेट्रोल के भाव 72.42 रुपए थे।

इसके बाद कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले लेकिन उसके बाद दाम में उतार-चढ़ाव तो जरूर आया लेकिन दाम इस स्तर के ऊपर ही बने रहे।

See also  गुड न्यूज: भारत और इजरायल का कमाल, सिर्फ पाइप में मारना होगा फूंक, चुटकियों में पता चलेगा कोरोना है या नहीं

बता दें कि चीन कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और वहां मांग घटने से दाम प्रभावित होता है। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद वहां मांग घट गई है जिससे कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव गिरते जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।