रायपुर। प्रदेश में नशाखोरी जमकर है। जिसके कारण युवा भी तेजी से नशे का शिकार हो रहे हैं। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेशभर में संचालित हुक्का बार को बंद कर दिए जाएंगे।

शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी हुक्का बार को कड़ाई से बंद कराने का निर्णय लिया गया है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरकार अब कड़ाई से सभी हुक्का बारों को बंद कराएगी। हुक्का बार की चपेट में युवा वर्ग आ रहा था, जिसके बाद सरकार ने इसको बंद करने का निर्णय लिया है।

भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री अकबर ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने 50 शराब की दुकानों का बंद किया था। इस बार सरकार ने अंग्रेजी शराब की 49 दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। अकबर ने कहा कि शराबबंदी पर विपक्ष का साथ नहीं मिल रहा है। विपक्ष के लोग केवल बाहर हल्ला करते हैं।

See also  Breaking-आज विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगी दो लाख वैक्सीन,18़़+ वालों के टीकाकरण में आएगी तेजी

पूर्ण शराबबंदी का वादा :

गौरतलब है कि पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने वाली कांग्रेस की सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में महज 49 अंग्रेजी शराब दुकान बंद करने का निर्णय लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।