रायपुर। राॅयल कालेज ऑफ़ फार्मेसी में वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। 3 फरवरी से शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता के साथ 9 फरवरी सांस्क्ृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खेलकूद का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर कमल चंद्राकर एवं प्राचार्य डा. दीपक कुमार दास ने किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट,बालीबाल,बेडमिंटन, शतरंज, गोलाफेंक,स्लो साईकिलिंग, दौड़ जैसी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डा. अमित दुबे साईंटिस्ट सी. कास्ट रायपुर द्वारा ज्योतिदीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अभिभाषण में छात्र-छात्राओं के सांईटिस्ट से जुड़े अनुभवों को प्रदान करते हुए रिसर्च की बारीकियों को समझाया गया एवं छात्रों को जीवन में सभी शैक्षणिक एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का रंगारंग आगाज वेलकम डांस रश्मि चंदा द्वारा किया गया। इसके पश्चात शिवानी एण्ड ग्रुप द्वारा शिवतांडव डांस की प्रस्तुति दी गई। वहीं गायन में प्रेमलता एवं मोनिका द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत, छुनर-छुनर पैरी बाजे एवं निखिल द्वारा मिमिक्री, पीयूष एवं शिवम द्वारा गिटार वादन में प्रस्तुत किया गया, वहीं धनेन्द्र ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

See also  CD Scandal Case : भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने दायर की रिवीजन पिटीशन, डिप्टी सीएम साव बोले…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।