बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। माओवादी विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में लौटते हुए 9 लाख रुपए के तीन इनामी कमांडर समेत 7 नक्सलियों ने बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल के सामने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में अमित लेकाम (3 लाख इनामी), मडकम शंकर (3 लाख इनामी), ओयाम मोटू (3 लाख इनामी), मड़कम भीमा, मड़कम जोगा, मोहन्ना सोडी और तामो हुम्मा उर्फ हेमला हुम्मा शामिल है। ये सभी नक्सली मुठभेड़, हमला, आईईडी, हत्या समेत कई नक्सल वारदात में शामिल थे। सरेंडर करने के बाद एसपी ने सभी प्रोत्साहन राशि भी दिया।

बता दें कि इससे पहले सुकमा में 7 फरवरी को 12 नक्सली और 3 फरवरी को तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सभी शासन की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  16% Reservation Promise To SC -कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को लेकर कल राजभवन जायेंगे भाजपाई