बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे

रायपुर/बिलासपुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुताबिक राष्ट्रपति 2 मार्च को छत्तीसगढ़ आयेंगे और दीक्षांत में शामिल होने के बाद उसी दिन वापस दिल्ली लौट जायेंगे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति भवन से कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर सहमति बन गयी है। हालांकि अभी विस्तृत मिनट टू मिनट का कार्यक्रम नहीं आया है। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। हालांकि कांग्रेस सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति कोविंद पहली बार छत्तीसगढ़ आयेंगे। रमन सिंह के कार्यकाल में वे दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद सबसे पहले 5 नवंबर 2017 को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आये थे। इस दौरान वो गिरौदपुरी भी गये थे। इसके बाद वे वर्ष 2018 में 25 जुलाई को बस्तर दौरे पर आये थे। राष्ट्रपति का दोनों प्रवास दो-दो दिनों का था।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की जिला पंचायत सीईओ के साथ समीक्षा बैठक, कहा…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।