रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में घर में घुसकर कट्टे की नोक पर हुई 50 लाख की लूट मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी की पुलिस किसी अन्य मामले की जांच के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रायपुर में लूट की वारदात हुई है।

जिसके बाद उस टीम को यहां से निर्देश दिया गया कि लूट मामले में आरोपियों का पता लगाए। इसके अलावा रायपुर से भी एक टीम को रवाना किया गया था। रायपुर से निकली पुलिस की टीम रास्ते में ही थी कि पहले से वहां मौजूद टीम ने आरोपियों को दिल्ली में धरदबोचा। अब आरोपियों को पकड़कर रायपुर लाया जा रहा है। एसएसपी आरिफ शेख इस पूरे मामले में 12 बजे प्रेस कांफ्रेन्स कर खुलासा करेंगे।

See also  क्या बंद हो जाएगा पेट्रोल ? E20 के बाद अब E27 फ्यूल लाने की तैयारी…

बता दें कि गुरुवार देर रात देवेंद्र नगर इलाके में प्लायवुड कारोबारी रामरतन शर्मा के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसके सर पर कट्टा टिकाकर अलमारी में रखे 50 लाख रुपए लूट कर फऱार हो गए थे। आरोपियों ने लूट के समय पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए पलंग में बांध दिया और मुंह भी टेप से बंद कर दिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।