नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 11 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। दो नागरिक भी पकड़े गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को नौसेना से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं लीक करते थे। पाक के एजेंटों ने इन्हें हनी ट्रैप में फंसा रखा था।
नौसेना के सूत्रों ने बताया कि जासूसी मामले में अभी तक 11 नौसैनिकों और दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध लोगों के साथ संपर्क रखने वाले कई नौसैनिकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है।

इस मामले में सबसे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस, नौसेना की खुफिया इकाई और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में सात नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था। आंध्र प्रदेश पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और नौसेना की खुफिया इकाई उसकी मदद कर रही है। नौसेना के मुंबई, करवार (कर्नाटक) और विशाखापट्टनम अड्डे से इन नौसैनिकों की गिरफ्तारी हुई थी।

See also  नए साल पर आज रात को विशेष नाइट पैट्रोलिंग, जगह-जगह तैनात रहेंगे जवान

हनी ट्रैप में फंसे

हनी ट्रैप में फंसने के बाद इन लोगों ने भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लीक किया था। नौसैनिकों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद नौसेना ने अपने सैनिकों के स्मार्टफोन और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगा दी थी। हालांकि, इसी तरह के मामले सामने आने के बाद भी सेना और वायुसेना ने इस तरह की रोक अभी तक नहीं लगाई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।