टीआरपी डेस्क। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं। उनके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 4.99 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 20.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं।

रोनाल्डो से आगे सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। उन्हें 17.5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
कोहली ने अब तक इंस्टाग्राम पर 930 पोस्ट की हैं। वे सिर्फ 48 लोगों को ही फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारत में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 4.41 करोड़ प्रशंसक फॉलो करते हैं।

टॉप-10 लिस्ट में तीन फुटबॉलर

नंबरयूजरफॉलोअरप्रोफेशनदेश
1इंस्टाग्राम33.3 करोड़सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मअमेरिका
2क्रिस्टियानो रोनाल्डो20.3 करोड़फुटबॉलरपुर्तगाल
3एरियाना ग्रांडे17.5 करोड़सिंगरअमेरिका
4ड्वेन जॉनसन17.2 करोड़एक्टर और रेसलरअमेरिका
5सेलेना गोमेज16.8 करोड़सिंगरअमेरिका
6कायली जेनर16.2 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
7किम कर्दाशियां16 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
8लियोनल मेसी14.3 करोड़फुटबॉलरअर्जेंटीना
9बियोंसे14.1 करोड़सिंगरअमेरिका
10नेमार13.3 करोड़फुटबॉलरब्राजील
See also  LIVE : सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्र को कर रहे हैं संबोधित

इंस्टाग्राम से कमाई: रोनाल्डो सबसे आगे, कोहली 11वें नंबर पर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो ने 2019 में पेड इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 340 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि जुवेंटस क्लब में उनका सालाना पैकेज 242 करोड़ रुपए का है। रोनाल्डो को इंस्टाग्राम पर हरेक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 6.9 करोड़ रुपए मिले हैं। सोशल मीडिया से कमाई के मामले में रोनाल्डो के बाद लियोनल मेसी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी मेसी ने 36 पोस्ट से करीब 165 करोड़ रुपए कमाए। कोहली एक साल में करीब 8.3 करोड़ रुपए की कमाई कर सूची में 11वें नंबर पर हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय

सेलेब्रिटीफॉलोअर्स
विराट कोहली5 करोड़
प्रियंका चोपड़ा4.99 करोड़
दीपिका पादुकोण4.41 करोड़
आलिया भट्ट4.3 करोड़
अक्षय कुमार3.66 करोड़
नरेंद्र मोदी3.45 करोड़

कोहली के तीनों फॉर्मेट में 70 शतक

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां कोहली दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है। पहला मैच वेलिंगटन में 21 फरवरी से खेला जाएगा। कोहली ने अब तक 84 टेस्ट, 248 वनडे और 81 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.98 की औसत से 7202, वनडे में 59.34 की औसत से 11867 और टी-20 में 50.8 की एवरेज से 2794 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए हैं।

See also  ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर के बीरगांव शहीद नगर में 46 साल के कोरोना संदिग्ध युवक की मौत,बिहार से लौट कर क्वारेंटाइन में था युवक