रायपुर। नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान अजीत कुमार सिंह का श्री नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जवान के छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में काफी गहरी चोट आई थी।

अस्पताल में भर्ती के समय से ही इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, लेकिन मंगलवा्र को अचानक तबियत बिगड़ी गई और हार्ट में काफी सूजन आ गया था।

रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में इलाज के दौरान जवान अजीत कुमार सिंह की मौत हो गई है, जबकि डिप्टी कमांडर प्रशांत, पी पवन कुमार और गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और जवान पवार पांडुरंग का रायपुर के ही अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि 10 फरवरी को बीजापुर के पामेड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले कोबरा 204 बटालियन के जवानों का नक्सलियों के मुठभेड़ हुआ था। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में जवान विकास और पुनानंद शहीद हो गए थे, जबकि डिप्टी कमांडर समेत 6 जवान घायल हो गए थे।

See also  मरवाही राज्य का 28वां जिला,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 को करेंगे उद्घाटन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।