सुकमा। सुकमा के तोंडामरका के जंगल में बुधवार को फिर नक्सली और डीआरजी के जवानों के बीच पिछले दो घंटे से चल रही मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है।

मिली खबरों के मुताबिक अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक बंदूक बरामद की है। इलाके में अब भी रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है। जवानों के जवाबी कार्रवाई से माओवादी घबराए हुए हैं। जिले  में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच लगातार दूसरे मुठभेड़ हुई है।

आपको बता दें मंगलवार को सुकमा जिले के किस्टाराम में सर्चिंग पर निकली सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो जवान इंद्रजीत और कन्हाई मांझी घायल हो गए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कन्हाई मांझी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरबा में अडानी ग्रुप के पावर प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रभावित ग्रामीण पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शरण में

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।