रायपुर। सुकमा के किस्टाराम में हुए नक्सली हमले में शहीद कोबरा बटालियन के जवान कन्हाई मांझी का पार्थिव देह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

एयरपोर्ट पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर को कार्गो एरिया में रखा गया, जहां सीआरपीएफ के सेक्टर आईजी जीएसपी राजू, छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआईजी ओपी पाल, एडिशनल एसपी रायपुर ग्रामीण तारकेश्वर पटेल के साथ ही सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के कई अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सलामी के बाद शहीद जवान का पार्थिव देह उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल स्थित उरलिया जिला के ग्राम लछिया रवाना किया गया।

आपको बता दें मंगलवार को सुकमा जिले के किस्टाराम में सर्चिंग पर निकली सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो जवान इंद्रजीत और कन्हाई मांझी घायल हो गए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कन्हाई मांझी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

See also  पापमोचनी एकादशी पर असमंजस: 14 या 15 मार्च ? दूर हुआ कन्फ्यूजन, जानें पूजा मुहूर्त

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।