अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दोपहर 11:55 बजे गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दोपहर 11:55 बजे गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका भारत दौरा दो दिन का होगा। वे अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाम को ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना किनारे बदबू दूर करने के लिए गंगनहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है।

अगले दिन 25 फरवरी को ट्रम्प और मेलानिया दिल्ली में रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत होगा। दोनों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। द्विपक्षीय वार्ता और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद ट्रम्प रात को ही वॉशिंगटन रवाना होंगे।

ट्रम्प के दौरे से पहले यमुना में पानी छोड़ा गया :

राष्ट्रपति ट्रम्प के आगरा आने के चलते उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने गंगनहर (बुलंदशहर) से यमुना में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना के आसपास पर्यावरण की स्थिति में सुधार आएगा। यह पानी 21 फरवरी तक आगरा पहुंच जाएगा। सिंचाई विभाग की कोशिश है कि 24 फरवरी तक यमुना में पानी का स्तर एक जैसा बना रहे। वहीं, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, पानी छोड़ने से नदी में मौजूद गंदे पानी की बदबू से निजात मिलेगी। साथ ही पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से पारिस्थितिक तंत्र भी मजबूत होगा।

See also  कर्नाटक विधानसभा : अयोग्‍य विधायकों को Supreme Court से बड़ी राहत, लड़ सकेंगे चुनाव

ट्रम्प के भारत दौरे का शेड्यूल :

24 फरवरी (अहमदाबाद): राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस स्टेडियम में एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता है।
24 फरवरी (आगरा): इसी दिन शाम को ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया आगरा के लिए उड़ान भरेंगी। यहां दोनों विश्व विरासत ताजमहल का दीदार करेंगे और तस्वीरें खिचाएंगे।

25 फरवरी (दिल्ली): ट्रम्प और मेलानिया का राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत होगा। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे। फिर नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी करेंगे। दोपहर में कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। शाम को उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है। रात 10 बजे ट्रम्प का विशेष विमान एयरफोर्स वन दिल्ली से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरेगा। 20 घंटे की उड़ान के बाद बुधवार को अमेरिका पहुंचेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई ढाई-ढाई साल सीएम की चर्चा, भूपेश और टीएस ने क्या दी सफाई..?

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।