नई दिल्ली। राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अगले केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर कल देर शाम डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद इन दोनों नामों पर फैसला हुआ। इसके साथ ही आंध्रा बैंक के पूर्व सीइओ सुरेश एन पटेल सीवीसी में नए सतर्कता आयुक्त होंगे।


पंजाब लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अमिता पांडोव नई केंद्रीय सूचना आयुक्त होंगी। केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के तीन पदों पर नियुक्तियां फिलहाल टाल दी गई हैं। इन पर फैसला बाद में होगा। सीवीसी और सीआईसी को चुनने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्टैच्यूटरी कमेटी की बैठक में तब विवाद की स्थिति बन गई, जब लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीन नामों पर आपत्ति जताई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  LIC IPO: इंतजार खत्म! 4 मई को लॉन्च हो रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 14,235 रुपए लगाकर खरीद सकते हैं एक लाट

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।