अंबिकापुर/रायपुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम व जेसीसी-जे प्रमुख अजीत जोगी के अचानक तबियत बिगड़ गई है। तत्काल उन्हें एम्बुलेंस में ले जाया गया, जहां उनके पर्सनल डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार अजीत जोगी श्रद्धांजलि देने मंच पर पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

उन्हें चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गए। बिगड़ते हालात को देखते हुए उनके निजी एम्बुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य चेकअप किया। डॉक्टर के मुताबिक वो खतरे से बाहर है। उनका ब्लड प्रेशर कम गया था। फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है।

बता दें कि पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता राजामाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है। इसी में शामिल होने अजीत जोगी समेत तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हुए है। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों से शेयर किया विजन 2020

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।