मुंबई/बीजिंग। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि डायमंड प्रिसेंज क्रूज पर चार और भारतीय कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो गए हैं। क्रूज पर अब तक 12 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम और नेपाल से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों को भी स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा।

क्रूज पर करीब एक हजार लोग मौजूद: जापान सरकार

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा- अभी शिप पर एक हजार से ज्यादा यात्री और चालक दल मौजूद हैं। पिछले दिनों जापान सरकार ने कहा था कि जो भी स्वस्थ हैं, वे 19 फरवरी (बुधवार) से घर जा सकते हैं। शनिवार को लगभग 100 यात्रियों को शिप से जाने की अनुमति दी गई थी।

See also  पत्थर से कुचलने की दी धमकी, फिर बेटी के सामने किया मां से रेप

हुबेई प्रांत में अब तक 2346 लोगों की मौत

चीनी अधिकारियों से क्लीयरेंस नहीं मिल पाने की वजह से भारतीय एयर फोर्स का स्पेशल विमान गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर तैयार खड़ा है। विमान में मेडिकल उपकरण लोड किए गए हैं। चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में अब तक 2346 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

हुबेई प्रांत में 15,299 लोग ठीक हुए

हेल्थ कमीशन के मुताबिक हुबेई प्रांत में 15,299 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 630 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 96 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ईरान के अधिकारियों ने बताया कि वायरस की वजह से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 28 मामलों की पुष्टि हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  अमित शाह की सुरक्षा में चूक! चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के DC समेत 4 अधिकारी सस्पेंड

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।