नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने पर बैठे लोग हिंसक हो गए। पुलिस पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद में दस गाड़ियों में भी आग लगा दी। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है चांद बाग में भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग लगाई है। सुबह दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्रर ने खुद कमान संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की थी लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैसे के गोले छोड़े गए। सोमवार सुबह से ही जाफराबाद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं मौजपुर में बाजार बंद है लेकिन कुछ दुकानें खुली थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  IPL 2026 : रायपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! RCB के साथ भिड़ सकती है ये टीमें, इसी सप्ताह होगा ऐलान !