बेंगलुरू। हत्या और वसूली जैसे जघन्य अपराधों में शामिल गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार अल सुबह फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरू लाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने भगोड़े गैंगस्टर को भारत ले आए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका की पुलिस और सेनेगल की सिक्योरिटी एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया था और बाद में सेनेगल को उसका प्रत्यर्पण कर दिया था।

यह जानकारी मिलने के बाद एडीजी अमर कुमार पांडेय और बेंगलुरू के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल को सेनेगल भेजा गया था, ताकि वे रवि पुजारी को भारत ले आएं। रवि पुजारी के खिलाफ देश में हत्या, अवैध वसूली समेत 200 से ज्यादा अपराध के केस दर्ज हैं। पिछले बीते 15 साल से देश से भागा हुआ था और सुरक्षा एजेंसियां उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थीं।

इंटरपोल के लुकआउट नोटिस के आधार पर सेनेगल पुलिस ने रवि पुजारी को जनवरी 2019 में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार के वक्त उसने अपना नाम एंथोनी फर्नांडीज बताया और बर्किनाफासो का फर्जी पासपोर्ट दिखाया था। हालांकि उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। बाद में भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अर्जी दी, लेकिन वह सेनेगल की अदालत से जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया।

See also  विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं

कई महीने की मशक्कत के बाद सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दक्षिण अफ्रीका से गिरफ्तार किया। रवि पुजारी कई सालों से इन्हीं दोनों देशों में रहकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहा था। उसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था। पुजारी ने मुंबई से अपने आपराधिक जीवन की शुरुआत की थी। कुछ ही समय में वह छोटा राजन का खास गुर्गा बन गया और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की नजरों में आ गया। इसके बाद सालों तक मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसने दाऊद के गुर्गे के रूप में काम किया।

पुलिस की नजरों में चढ़ने पर दुबई भाग गया और वहां पर दाऊद के धंधों को संभालने लगा। जब दाऊद और छोटा राजन में अलगाव हुआ, तो वह छोटा राजन के साथ आ गया। मगर, कुछ समय बाद उससे भी अलग हो गया और अपना गैंग बनाकर ऑस्ट्रेलिया में बस गया। इसके बाद वह कई देशों में रहने के बाद सेनेगल पहुंचा था। साल 2014 में उसकी पत्नी पद्मा जब बेटे के साथ मुंबई आई तो एयरपोर्ट पर ही मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

See also  शुभमन गिल के नाम एक और उपलब्धि, जुलाई माह के बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन्हें छोड़ा पीछे…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।