जगदलपुर। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस बात पर बस्तर डिवीजन नक्सली कमेटी ने विरोध किया है। नक्सलियों ने लिखित तौर पर विरोध किया है। यह घटना भोपाल पट्नम थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

भोपालपट्नम के रूद्रारम में फेंके पर्चे

जानकारी के अनुसार नक्सलियों के बस्तर डिवीजनल कमेटी ने मद्देड़ भोपालपटनम के पास रूद्रारम के पास पर्चे नेशनल हाईवे पर फेंके हैं।, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2 दिवसीय भारत प्रवास का विरोध किया है। माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चों में एनआरसी और धारा 370 का भी जिक्र है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2 दिवसीय भारत प्रवास का नक्सलियों ने किया विरोध, पर्चे में लिखी ये बड़ी बातें

सीएए एवं एनआरसी कों बंद करें

पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी भारत की कम्युनिष्ट पार्टी माओवादियों ने नक्सलियों ने लिखा है कि, 24-02-2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी दोनों का भारत में प्रवेश बंद करके ट्रंप अमेरिका वापस जावे। अखंड भारत के खिलाफ जूझारू संघर्ष तेज करें एवं सीएए एवं एनआरसी एवं धारा 370 को तत्काल प्रभाव से बंद करें ।

See also  Bulldozer Action: कोर्ट की इजाजत के बिना 1अक्टूबर तक देश में कहीं नहीं होगी बुलडोजर कार्रवाई; सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।