रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बुधवार को सदन में पंचायतों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। श्री जोगी की मांग पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिंगेश्वर के लेखाधिकारी सुधीर भट्टाचार्य को तत्काल निलंबन की कार्यवाही और विभागीय जांच करने की घोषणा की।

टीएस सिंहदेव के लिए इमेज नतीजेअजीत जोगी के लिए इमेज नतीजे

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने सदन में सरपंचों की राशि कटौती का मामला उठाते हुए कहा कि फिंगेश्वर में जो हुआ वो देश में कहीं नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्या पंचायत मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या जिला गरियाबंद के जनपद पंचायत फिंगेश्वर में ग्राम पंचायतों द्वारा कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों का मूल्यांकन सत्यापन होने के पश्चात भी राशि में कटौती करने का प्रकरण सामने आया है?

पंचायत मंत्री बताएंगे कि क्या लेखाधिकारी को पंचायतों में राशि कटौती या जारी करने का अधिकार है। इस प्रकरण में शासन द्वारा क्या कार्यवाही की गई है ? इस प्रकार के प्रकरणों को रोकने के लिए शासन स्तर पर क्या कार्यवाही की जा रही है ?

See also  TRP की खबर का बड़ा असर: नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ANVP) ने कूटरचित दस्तावेज वाली इस कंपनी के करोड़ों का काम रोका, फर्म पर बड़ी कानूनी कार्यवाही की तैयारी!

इस पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि इसकी विभागीय जांच की की जाएगी। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लेखाधिकारी को पंचायतों में राशि कटौती या जारी करने का अधिकार नहीं है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में ग्राम पंचायतों द्वारा कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों का मूल्यांकन सत्यापन होने के पश्चात् भी राशि में कटौती करने का प्रकरण सामने आया है।

समय-समय पर समस्त तकनीकी अमलों को अनिवार्य रूप से स्वीकृत प्राक्कलन अनुसार निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। अनेक निर्माण कार्यों में व्यक्तिश: कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। स्वीकृत प्राक्कलन से आधिक्य के प्रकरणों में पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कारर्वाई की जाएगी। स्वीकृत प्राक्कलन एवं ड्राइंग डिजाइन अनुसार ही कार्य कराए जाने के संबंध में तकनीकी अमलों को पत्र जारी किए जाने के साथ प्रत्येक बैठकों में भी इस संबंध में निर्देश दिए गए। सुधार परिलक्षित नहीं होने पर दिनांक 13.12.2018 को समस्त तकनीकी अमले की विशेष कार्यशाला आयोजित की जाकर मानक/स्वीकृत प्राक्कलन अनुसार ही कार्य कराए जाने के सक्त निर्देश दिए गए।

See also  असम के मुख्यमंत्री से सीएम बघेल ने किया सवाल, भारत सरकार ने उन्हें खुद दिए 10 करोड़ या...

मानक प्राक्कलन/स्वीकृत प्राक्कलन में विचलन/ड्राइंग डिजाइन में बगैर समक्ष स्वीकृति के परिवर्तन किए जाने के कारण उप अभियंताओं एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रा. यां. सेवा को 14 कारण बताओ सूचना पत्र, चेतावनी पत्र तथा 01 उप अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रा.यां.सेवा की 01-01 वेतन वृद्धि संचयों प्रभाव से रोके जाने की कार्यवाही की गई है।

पंचायत मंत्री के जवाब पर स्पीकर ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के निलंबन की घोषणा यहीं हो जाना चाहिए। स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद पंचायत मंत्री ने सदन में लेखाधिकारी के निलंबन की घोषणा कर दी। लेखाधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई करने पर श्री जोगी ने पंचायत मंत्री सिंहदेव को धन्यवाद दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।