रायपुर। बता दें चुनावी राज्यों में इन दिनों सियासी गर्माहट चरम पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल करते हुए कहा कि पहले तो हिमंत बिस्वा सरमा बताएं कि उन्हें और उनकी पत्नी को भारत सरकार ने किसान संपदा योजना के तहत जो 10 करोड़ रुपए दिए हैं, उसके लिए उन्होंने आवेदन किया था? या फिर भारत सरकार ने उन्हें खुद ये पैसे दे दिए? ये 10 करोड़ रुपए उन्हें किस योजना के तहत दिए गए? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया या उनकी पत्नी ने?”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  छत्तीसगढ़ की बेटियां: दुनिया ने देखा दामिनी का दम और याशी का यश